न्यूज

भीमराव अंबेडकर समिति नकु़ड़ ने कवि सुनील कुमार खुराना को किया सम्मानित*

आज दिनांक 13.4.2026 को तहसील नकुड़ जिला सहारनपुर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के प्रांगण में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जन्म उत्सव पर एक विचार गोष्ठी रखी गई जिसमें सुनील कुमार खुराना ने बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के विचारों को अपने जीवन में उतारने सभी उपस्थित लोगों से आग्रह किया।
               दिनांक 14/04/2026 की पूर्व संध्या पर बाबा साहब के जन्म उत्सव पर तहसील नकुड़ सहारनपुर के भीमराव अंबेडकर संगठन के नगर प्रधान नीरज कुमार के द्वारा विचार गोष्ठी रखीं गई। जिसमें संगठन के प्रधान और सभी सदस्यों ने आसपास के लोगों को आमंत्रित किया था जिससे बाबा साहब के विचारों को लोग जाने और जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। कवि सुनील कुमार खुराना को भी सभासद त्रिलोक चंद सभासद के द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की विचार गोष्ठी के लिए आमंत्रित किया था। सुनील कुमार खुराना ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जीवनकाल पर प्रकाश डाला। सुनील कुमार खुराना ने कहा कि हमें अपने कर्मों से अपने समाज और देश को सर्वश्रेष्ठ बनाना चाहिए। डॉ भीमराव अंबेडकर के शब्द उनकी लेखनी आज संसार में अमर है। हमें भी बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलना चाहिए।
         इस विचार गोष्ठी का संचालन श्री संदीप कुमार कर्णवाल अध्यक्षता श्री बाबूराम जी के द्वारा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य रूप से धर्मपाल, शिक्षक राजेन्द्र कुमार,मैना देवी सभासद, प्रवीण कुमार नीरज कुमार, हिमांशु कुमार,पवन कुमार, महेश कुमार सभासद, अनेक लोगों ने प्रतिभाग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button