न्यूज

अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस

        परिवार केवल रिश्तों का नाम नहीं, बल्कि प्रेम,विश्वास और अपनापन का वह संसार है जहाँ व्यक्ति स्वयं को सबसे सुरक्षित महसूस करता है। हर वर्ष 15 मई को अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को परिवार के महत्व के प्रति जागरूक करना और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत बनाना है।

         आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने काम और मोबाइल की दुनिया में इतने व्यस्त हो गए हैं कि परिवार के साथ समय बिताना कम हो गया है। जबकि परिवार ही वह स्थान है जहाँ दुख में सहारा और सुख में सच्ची खुशी मिलती है | माता-पिता का स्नेह, भाई-बहनों का साथ और बुजुर्गों का आशीर्वाद जीवन को सुंदर बनाते हैं।

     एक मजबूत परिवार समाज की नींव होता है। यदि परिवार में प्रेम, सम्मान और समझ बनी रहे तो समाज भी खुशहाल बनता है। बच्चों के संस्कार और व्यक्तित्व का निर्माण सबसे पहले परिवार में ही होता है

       अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस हमें यह संदेश देता है कि चाहे जीवन कितना भी व्यस्त क्यों न हो, अपने परिवार के लिए समय अवश्य निकालना चाहिए। परिवार का साथ जीवन की सबसे बड़ी ताकत और सबसे अनमोल खुशी है।

✍🏻प्रीति साहू

बिलासपुर

(छत्तीसगढ़)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button