न्यूज

शाहपुर पटोरी ” साहित्य सृजन मंच ” का गठन, बसंती कवि सम्मेलन आयोजित

  1. शाहपुर पटोरी में ” साहित्य सृजन मंच ” का गठन, बसंती कवि सम्मेलन आयोजित

समस्तीपुर/शाहपुर पटोरी (संवाददाता – प्रकाश कुमार राय) – शहर के सरस्वती शिशु मंदिर के सभागार में रविवार को

क्षेत्र में साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “ शाहपुर पटोरी साहित्य सृजन मंच ” का गठन सर्वसम्मति से किया गया। मंच के संरक्षक मंडल, कोर कमिटी, युवा सदस्य एवं भाषाई एक्सपर्ट कमिटी का भी चयन किया गया, जबकि संयोजक के रूप में बशिष्ठ राय बशिष्ठ को जिम्मेदारी सौंपी गई।

मंच का मुख्य उद्देश्य साहित्य, कविता, गीत, ग़ज़ल एवं अन्य विधाओं में रुचि रखने वाले युवाओं को एक साझा मंच उपलब्ध कराना, उन्हें प्रोत्साहित करना तथा कार्यशालाओं के माध्यम से उनके कौशल का विकास करना है। साथ ही भाषाई एक्सपर्ट कमिटी द्वारा रचनाओं को प्रकाशन योग्य बनाने में सहयोग किया जाएगा और क्षेत्रीय दिवंगत साहित्यकारों के सपनों को आगे बढ़ाया जाएगा।

निर्णय लिया गया कि मंच की त्रैमासिक बैठक एवं कवि सम्मेलन नियमित रूप से आयोजित होंगे, साथ ही समय-समय पर साहित्यिक कार्यशालाएं भी होंगी।

गठन के उपरांत बसंती कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता दुखित महतो भक्तराज ने की। मुख्य अतिथि बैधनाथ पंडित प्रभाकर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में किशोरी कठजामुन एवं प्रो. दिनेश प्रसाद उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सरस्वती वंदना मंतोष कुमार ने प्रस्तुत की, जबकि संचालन बशिष्ठ राय बशिष्ठ ने किया।

कवि सम्मेलन में प्रो अशरफ इमाम, डॉ प्रेम कुमार पांडेय, डीएन चौरसिया, उदय कुमार, प्रकाश राय, दीपक कुमार, बसंत ठाकुर, फिरोज समस्तीपुरी, अरुण कुमार मालपुरी, ज्वाला सांध्य पुष्प, संतोष चौधरी, सहित कई कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मौके पर रामचंद्र चौधरी, चतुर्वेदी, बैधनाथ राय, सदानंद राय, प्रो अमरजीत राम, कुन्दन कुमार आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button