न्यूज
महालया- माँ दुर्गा के आगमन का संदेश

” महालय – मां दुर्गा के आगमन का संदेश ”
महालय का पावन बेला,
भक्ति का संचार,
मां दुर्गा के स्वागत में,
सज उठा संसार।
भोर की पहली किरण संग,
जागे नई उमंग,
मां के चरणो में अर्पित हो,
श्रद्धा का सुर रंग।
नवरात्रि के नौ दिन समर्पित,
भक्ति आराधना वो ध्यान,
नौ दिन पूजा होगा,नौ रूप की,
होगा नौ दिन बड़ा महान।
जय मां दुर्गा, जय जगदम्बे,
गूंजे जयजयकार,
महालय लेकर आई सबके,
जीवन में खुशियाँ आपार।
जय माता दी, जय माता दी !
डॉ नीरा प्रसाद
धनबाद झारखंड



