जल गंगा संवर्धन अभियान जिला नरसिंहपुर

म.प्र. जन अभियान परिषद् जिला नरसिंहपुर सेक्टर क्रमांक 2 बसुरिया(संतोष अग्रवाल); म.प्र. जन अभियान परिषद् जिला समन्वयक श्री जयनारायण शर्मा जी एवं वि.ख. समन्वयक सुश्री स्मिता जी दांड़े के मार्गदर्शन में जल संरक्षण व संवर्धन का संदेश संगीत गीत एवं नाटक द्वारा दिया गया ।
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में 30 जून तक रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
जिसमें जल संगोष्ठी , रंगोली प्रतियोगिता , दीवार लेखन , लोकनाट्य , लोकगीत, अन्य गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
इसी क्रम में नवांकुर संस्था हरदौल जन सेवा समिति बसुरिया के तत्वावधान में *श्री राधारमण संगीत क्लासेस सालीचौका* के द्वारा नन्हे कलाकारों द्वारा नाट्य एवं संगीत द्वारा जल संवर्धन पर संगीत के साथ गीत पाठ किया।
इसी दौरान जल संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रेरक गीतों एवं नाटक के द्वारा छोटे छोटे बच्चों ने जल संरक्षण व संवर्धन का संदेश दिया।
वही संगीत क्लासेस संचालक शिक्षक श्री सूरज श्रीवास द्वारा म.प्र. शासन के जल गंगा संवर्धन अभियान को सफल बनाने के लिए जन जन को आगे आना होगा क्योंकि जल हैं तो कल हैं
NCI हाई स्कूल बसुरिया प्रार्चाय श्री धनराज विश्वकर्मा ने बताया कि जल संवर्धन एवं संरक्षण नहीं किया गया तो भविष्य में जल को लेकर ही तृतीय विश्व युद्ध होगा इसलिए जल बचाएं भविष्य बचाएं
वही नवांकुर संस्था सचिव रामेश्वर वर्मा श ने सभी को शपथ दिलाकर जल संरक्षण का संदेश दिया।
जल गंगा संवर्धन अभियान के बारे में विस्तार से बताया गया।
इस अवसर पर हरदौल जन सेवा समिति अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश वर्मा , जन शक्ति संस्था से रामकृष्ण राजपूत , प्राचार्य श्री धनराज विश्वकर्मा , संगीत शिक्षक श्री सूरज श्रीवास ,समिति सचिव श्री रामेश्वर वर्मा , बाल कलाकार बिटिया गरिमा मनु विश्वकर्मा, सौम्या तिवारी, कुसुम वर्मा, भैया तेजस्व सोनी, आदित्य राजपुरोहित, समर्थ तिवारी , शुभ कहार, शोर्य पाटकार, अनमोल पटवा , ईशान वर्मा , पलेरा समिति अध्यक्ष लीलाधर लोधी, रीतेश मेहरा, हरिओम वर्मा ,आदि उपस्थित रहे




