न्यूज
निम्बकाचार्य पीठ में मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर संत समागम
निम्बकाचार्य पीठ में मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर संत समागम
निम्बकाचार्य पीठ प्रयाग के माघ मेला शिविर में आचार्य शिवेन्द्र सारस्वत (शीबू गुरु) के निवेदन पर संत ज्ञान दास जी महाराज पक्की संगत गुरुद्वारा अपने संतों के साथ शिविर में पधारे। सभी संतो को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात भोजन प्रसाद ग्रहण करने के बाद संतों ने अपने आशीर्वाद से सभी शिविरवासियों को अभिसिंचित किया।




