*सुनील कुमार खुराना को राष्ट्रीय कवि स्पर्श मंच ने “स्वतंत्रता दिवस सम्मान 2026 से सम्मानित किया*

_नकुड़, सहारनपुर / ऑनलाइन, 14 अगस्त 2026_
नकुड़, सहारनपुर के वरिष्ठ शिक्षक एवं अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त साहित्यकार *सुनील कुमार खुराना* को प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था *”राष्ट्रीय कवि स्पर्श मंच”* द्वारा *”स्वतंत्रता दिवस सम्मान 2026″* से सम्मानित किया गया है। संस्था ने ऑनलाइन प्रशस्ति पत्र जारी कर उनकी साहित्यिक सेवाओं की सराहना की। इस सम्मान के साथ संस्था ने कहा – _”आपकी कलम जब चले, मां भारती का गुणगान करे”_। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दिया गया यह सम्मान खुराना जी की राष्ट्रीय चेतना और देशभक्ति से ओत-प्रोत लेखन का प्रतीक है। सुनील कुमार खुराना वर्तमान में उ०प्रा०वि० बाधी, नकुड़, सहारनपुर में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। पिछले एक दशक से वे निरंतर साहित्य साधना में लीन हैं। अब तक 200 से अधिक साझा संकलनों में उनकी रचनाएं प्रकाशित हो चुकी हैं। “पिता का मर्म”, “लखनऊ अग्निकांड”, “कीचड़ में कमल सा महकों” और “पल दो पल” जैसी रचनाएं पाठकों में अत्यंत लोकप्रिय हैं। “पल दो पल” रचना को “वास्तविक रचनायें” पोर्टल पर 18 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।
सुनील कुमार खुराना की कलम बेटी बचाओ, पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रीय चेतना और सामाजिक चेतना जैसे विषयों पर बेबाकी से लिखती है। हाल ही में प्रतिष्ठित संस्था “सुख़न का आशियाँ” ने भी उन्हें “श्रेष्ठ समीक्षक” एवं “श्रेष्ठ रचनाकार” सम्मान से नवाजा था। 8 अगस्त 2026 को वे “काव्य के पथिक मंच, वाराणसी” में भी आमंत्रित हुए थे। इस सम्मान पर सुनील कुमार खुराना ने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है। वे आगे भी मां भारती की सेवा और साहित्य सृजन में समर्पित रहेंगे। यह सम्मान सहारनपुर जनपद के लिए गौरव का विषय है।



