न्यूज

राष्ट्रीय कवि संगम दरभंगा जिला महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में कवयित्री सम्मेलन

दरभंगा,  दिनांक 4 फरवरी 26 को लोहिया चरण सिंह महाविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय कवि संगम दरभंगा जिला महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में कवयित्री सम्मेलन आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के तेलचित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पण कर की गई।स्वागत संबोधन राष्ट्रीय कवि संगम दरभंगा जिला इकाई के महामंत्री डॉ चन्द्र मोहन पोद्दार ने किया। आगत कवयित्री का स्वागत करते हुए डॉ चन्द्र मोहन पोद्दार ने कहा कि यह अभूतपूर्व कार्यक्रम है और इस कार्यक्रम के साथ राष्ट्रीय कवि संगम दरभंगा जिला महिला इकाई का गठन हुआ है।

 

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कवि संगम प्रान्त मंत्री सह दरभंगा प्रमंडल प्रभारी श्री सुधीर कुमार सिंह ने राष्ट्रीय कवि संगम के महत्व और उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रीय कवि संगम जन जागरण कर रहा है और इस कड़ी में पहली बार कवयित्री सम्मेलन आयोजित किया गया है ।

अध्यक्षीय भाषण में रीतु प्रज्ञा ने कहा कि राष्ट्रीय कवि संगम दरभंगा जिला महिला इकाई के मंच तले आगे भी बड़े स्तर के मंचीय कवयित्री सम्मेलन आयोजित करते रहेंगे।

कवयित्री सम्मेलन के द्वारा नए कवयित्री को मंच से जोड़ा जाएगा जिससे हर कवयित्री की प्रतिभा को मंच मिले।

राष्ट्रीय कवि संगम दरभंगा जिला महिला इकाई की नव नियुक्त महामंत्री डॉ प्रतिभा स्मृति ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय कवि संगम दरभंगा जिला इकाई पूरे बिहार प्रांत में पहला कवयित्री सम्मेलन आयोजित कर एक प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत करने में सफल हुई।यह सिलसिला जारी रहेगा।कार्यक्रम में काव्य पाठ करनेवाली कवयित्रियों में डॉ स्वर्णिम किरण प्रेरणा, कुमकुम मिश्रा, अर्चना कुमारी, डॉली कुमारी, रूपा झा, इंदु कुमारी, कल्याणी कुमारी, वंदना चौधरी, डॉ सुषमा झा, भारती रंजना आदि प्रमुख थे।मंच संचालन नीतू झा ने किया।कार्यक्रम का समापन एक दूसरे को गुलाल लगा कर किया गया।धन्यवाद ज्ञापन अमरजीत कुमार अमर ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button