न्यूज

ताजपुर में शिक्षा मंत्री को भव्य स्वागत किया गया

ताजपुर में शिक्षा मंत्री को भव्य स्वागत किया गया 

 

बिहार/समस्तीपुर (संवाददाता – प्रकाश कुमार राय) – जिले के ताजपुर स्थानीय कोल्ड स्टोरेज चौक पर शनिवार को बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी का आगमन हुआ। उन्होंने समस्तीपुर जिला के विभिन्न कार्यक्रम एवं बैठकों में शिरकत किया। इस दौरान बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद राय एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने माननीय शिक्षा मंत्री से एक शिष्टाचार मुलाक़ात कर शिक्षा विभाग जैसे अहम विभाग संभालकर सुशोभित करने हेतु अपने गृह जिला में उनका भव्य स्वागत किया तथा उन्हें बधाई भी दिया। उन्हें माला, अंगवस्त्र तथा पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया गया। साथ ही सूबे बिहार के तमाम शिक्षकों के विभिन्न प्रकार की पुराने लंबित सभी समस्याओं को यथाशीघ्र निदान करने का आग्रह भी किया। शिक्षा मंत्री श्री तिवारी जी द्वारा सकारात्मक आश्वासन दिया गया।

 

मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा, विवेक साहू , सुशील चौबे, मनोज सिंह, प्रमोद सिंह, हेमन्त सिंह, सुरेश साह, राजकुमार पंडित, राजीव कुमार सहित आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button