BiharLatest newsऔरंगाबाद

सेवा संकल्प यात्रा का औरंगाबाद में भव्य स्वागत, वडनगर से वाराणसी जा रहे बाइक यात्रियों पर हुई पुष्पवर्षा

 

aurangabad, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे देशव्यापी सेवा संकल्प अभियान के तहत वडनगर से वाराणसी जा रही बाइक यात्रा सोमवार को बिहार पहुंची। झारखंड सीमा से कुटुंबा प्रखंड के संडा में प्रवेश करते ही 25 बाइक यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बिहार प्रभारी एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह, प्रभारी मंत्री रमा निषाद और विधान पार्षद दिलीप सिंह ने यात्रा कलश पर पुष्पार्पण कर यात्रियों का अभिनंदन किया। जेसीबी से पुष्पवर्षा भी की गई। इसके बाद अम्बा, औरंगाबाद शहर और रमेश चौक पर यात्रा का स्वागत हुआ। पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह के आवास पर यात्रियों को रामचरितमानस भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं। यात्रा आगे बारूण होते हुए रोहतास के जमुहार के लिए रवाना हुई।नरेंद्र मोदी की गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में 25वर्ष पूरे होने पर चलाये जा रहे देशव्यापी सेवा संकल्प अभियान के तहत शुरू की गई वडनगर से वाराणसी की सेवा संकल्प बाइक यात्रा ने सोमवार को बिहार में प्रवेश किया। यात्रा का झारखंड की सीमा पर औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा प्रखंड के संडा में यात्रा में शामिल 25 बाइक यात्रियों का यात्रा की बिहार प्रभारी व राज्य सरकार की उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह, औरंगाबाद की प्रभारी मंत्री सह पिछड़ा-अतिपिछ्ड़ा कल्याण मंत्री रमा निषाद एवं विधान पार्षद दिलीप सिंह ने यात्रा कलश पर पुष्पार्पण करने के साथ ही यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान बाइक यात्रियों पर जेसीबी से पुष्पवर्षा की गई। इसके बाद यात्रा का अगला पड़ाव अम्बा के सतबहिनी मंदिर परिसर में हुआ, जहां बने मंच से पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया गया। इसके बाद बाइक यात्रा 18 किमी. का सफर तय कर शहर में प्रवेश करते ही बाइपास ओवरब्रिज स्थित पंचदेव मंदिर के पास यात्रियों का औरंगाबाद नगर परिषद के मुख्य पार्षद उदय गुप्ता के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इसके बाद यात्रियों का शहर के रमेश चौक पर पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह एवं प्रभारी मंत्री रमा निषाद ने गर्मजोशी से स्वागत किया। यहां से चलकर यात्रा रमेश चौक से कुछ ही दूरी पर स्थित पूर्व सांसद के आवास ‘सिंह कोठी’ पहुंची जहां पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने यात्रियों को जलपान कराने के साथ ही उन्हे ‘रामचरित मानस’ भेंट कर शुभकामनाएं दी। इस मौके पर बाइक यात्रा में शामिल एक यात्री गुजरात के राजकोट निवासी उदय ने कहा कि यात्रा जिस रास्ते से गुजर रही है, वहां यात्रियों का पुरजोर स्वागत हो रहा है। बिहार में प्रवेश कर औरंगाबाद आने तक जिस तरह से हम यात्रियों का स्वागत हुआ है, उससे हम यात्री बेहद अभिभूत है। खासकर यहां के पूर्व सांसद सुशील सिंह ने हमें ‘रामचरित मानस’ देकर जो आर्शीवाद दिया है, वह हमारे लिए अविस्मरणीय रहेगा। इस मौके पर पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि यह यात्रा पीएम मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक चलाये जा रहे देशव्यापी सेवा संकल्प अभियान की कड़ी है। इसके तहत वडनगर से वाराणसी और वाराणसी से वडनगर तक के लिए दो बाइक यात्राएं निकाली गई है। दोनों ही यात्राएं 15 अक्टूबर को अपने-अपने निर्धारित गंतव्य पर पहुंचेगी, जहां यात्रा का समापन होगा। वडनगर से वाराणसी जा रही बाइक यात्रा आज औरंगाबाद पहुंची है। हमने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बाइक यात्रियों का औरंगाबाद की आतिथ्य परंपरा के अनुसार खुले दिल से स्वागत किया है। साथ ही यात्रियों को आगे की सुखप्रद यात्रा के लिए अपनी ओर से भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से और औरंगाबाद जिलेवासियों की ओर से शुभकामनाएं दी है। यह यात्रा अपने उदेश्यों को पाने में पूरी तरह सफल होगी। पूर्व सांसद सुशील सिंह के आवास ‘सिंह कोठी’ पर स्वागत के बाद यात्री बारूण के लिए रवाना हुए जहां, उनका स्वागत केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय और शेरघाटी के लोजपा(रामविलास) विधायक उदय यादव ने समारोहपूर्वक स्वागत किया। इसके बाद यात्रा अपने अगले पड़ाव रात्रि विश्राम स्थल रोहतास जिले के जमुहार के लिए रवाना हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button