न्यूज

अर्थशास्त्र के धनबाद जिला के भीष्म पितामह प्रो हीरा लाल झा का निधन

Õ

धनबाद जिला मे अर्थशास्त्र के मजबूत स्तंभ प्रोफेसर हीरा लाल झा का 90 वर्ष मे निधन
______________________

धनबाद ( झारखंड )
सिंदरी कॉलेज सिंदरी के अवकाश प्राप्त अर्थशास्त्र विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर हीरा लाल झा के निधन से धनबाद जिला के शिक्षा जगत में शोक की लहर, शोक सभा आयोजित ।
धनबाद के वास्तु विहार कॉलोनी में सिंदरी कॉलेज सिंदरी के अवकाश प्राप्त प्राचार्य डॉ. राम अवतार सिंह की अध्यक्षता में आज प्रोफेसर हीरा लाल झा के दुःखद निधन पर गहरी संवेदना और शोक व्यक्त किया गया !
पूर्व प्राचार्य डॉ राम अवतार सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दिवंगत प्रो. हीरा लाल झा जी मात्र सिंदरी कॉलेज के अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष ही नहीं थे, उस जमाने में राँची विश्वविद्यालय उनके विद्वता को देखकर धनबाद जिला के पी के राय कॉलेज( धनबाद), आर एस पी कॉलेज(झरिया), आर एस मोर कॉलेज(गोबिंदपुर ), एस एस एल एन टी कॉलेज ( धनबाद), जे जे कॉलेज ( तिलैया), बोकारो कॉलेज ( बोकारो), संत कोलंबा कॉलेज ( हजारीबाग), राँची कॉलेज एवं राँची विश्वविद्यालय तक उन्हें अध्यापन के लिए भेजता रहा है ! उनके ज्ञान और अर्थशास्त्र विषय पर उनकी बड़ी व्यापक पकड़ थी ! वास्तव में उनके निधन से अर्थशास्त्र का मजबूत स्तंभ गिर गया, जिसकी क्षति अपूरणीय है ! ऐसे विद्वान मनीषी का निधन हृदय विदारक है ।
शोक सभा में आर. एस. पी. कॉलेज के वर्तमान प्राचार्य प्रो. ( डॉ) निलेश कुमार सिंह, पूर्व प्राचार्य प्रो. कामता सिंह ( सिंदरी कॉलेज ), पूर्व प्राचार्या किरण सिंह,पूर्व प्राचार्य एस.के. एल दास, पूर्व प्रोफेसर सीता राम प्रसाद ( गोबिंदपुर) , प्रोफेसर श्याम किशोर प्रसाद, शिक्षक इंद्र देव शर्मा, शिक्षक बिनोद महतो, वरिष्ठ पत्रकार उमेश तिवारी , पूर्व महाप्रबंधक एवं वरिष्ठ साहित्यकार आचार्य संजय सिंह ” चंदन ” , समाज सेवी राजेश राय, एडवोकेट ब्रजेश सिंह, रवींद्र उपाध्याय, गणेश पांडेय, मनोज चौधरी, अजीत सिंह, सुकोसुत शिशिर, मनोज सिंह, प्रियदीप घोष आदि मौके पर उपस्थित थे !
अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति की ईश्वर से प्रार्थना की और परिजनों को संकट की इस घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button