न्यूज

आराधिका साहित्यिक मंच (पंजी.) पर हिंदी विषयक काव्य गोष्ठी संपन्न

आराधिका साहित्यिक मंच 

 

आराधिका साहित्यिक मंच (पंजी.) के तत्वावधान में 07 सितंबर’ 2025 को 48 वीं ‘हिंदी दिवस’ विषयक भव्य आभासी काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। जो 4:00 बजे से रात्रि लगभग 07: 15 बजे तक निरंतर गतिमान रहकर भव्यता के साथ संपन्न हुई।

काव्यगोष्ठी का शुभारंभ वरिष्ठ कवयित्री डा. शशि जायसवाल की वाणी वंदना से हुआ। तत्पश्चात डा.निधि बोथरा जैन ने मंच उद्बोधन प्रस्तुत किया। महासचिव डॉ सुधीर श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष डा. ओम ऋषि भारद्वाज, सलाहकार अनिता बाजपेयी (वर्धा) ने सभी साहित्यकारों का अभिनन्दन करते हुए हिंदी के परिप्रेक्ष्य में अपने विचार एवं आयोजन की महत्ता को रेखांकित करते हुए सभी का स्वागत अभिनंदन कर बधाइयां शुभकामना दी।

तत्पश्चात् काव्य पाठ का सिलसिला शुरू हुआ। लगभग 40 कवियों कवयित्रियों ने हिंदी की पृष्ठभूमि में अपनी मनमोहक, उल्लासपूर्ण प्रस्तुतियों से काव्य गोष्ठी को ऊंचाइयों तक पहुंचाया।निधी बोथरा जैन, सुधीर श्रीवास्तव और अनीता बाजपाई ने कुशल मंच संचालन के द्वारा काव्यगोष्ठी को सफलता प्रदान की

आयोजन को सफल बनाने में मंच के पदाधिकारियों/ वरिष्ठ कवियों कवयित्रियों के अलावा ललित तिवारी, सराहनीय योगदान रहा। सभी पदाधिकारियों और शुभचिंतकों की सक्रिय, गरिमामय उपस्थिति से आयोजन को सफल बनाने में सफलता प्राप्त हुई।

और अंत में वरिष्ठ कवयित्री शकुंतला श्रीवास्तव ने अतिथियों, साहित्यकारों का आभार ज्ञापित करते हुए भव्य काव्य गोष्ठी के विराम की घोषणा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button