न्यूज
तीन नवम्बर को मनेगी पटेल जयंती,होगा भव्य आयोजन

सरोज कुमार पंकज
सासाराम(रोहतास) 11अक्टूबर।पटेल सेवा संघ रोहतास कार्यकारिणी समिति की बैठक रविवार को तकिया स्थित पटेल धर्मशाला में आयोजित की गयी। बैठक में सर्वसम्मति से लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 3 नवंबर को मनाने का निर्णय लिया गया। आयोजन में बिहार सरकार के स्वास्थ्यमंत्री निशांत कुमार के साथ-साथ क्षेत्र के सभी विधायक भी शामिल होंगे। इस समारोह का उद्देश्य सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों,उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान तथा एकता और अखंडता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने समारोह को सफल बनाने के लिए आपसी सहयोग एवं एकजुटता के साथ कार्य करने पर जोर दिया।



