औरंगाबाद के ज़ी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में शुक्रवार 25/09/2026 को वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे मनाया गया।

🧿औरंगाबाद, कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के प्रबंध निदेशक अंकित राज, कॉलेज के प्राचार्य श्री निर्भय यादव यव विभागों के एचओडी श्री राकेश पांडेय ने संयुक्त तौर पर ज्योति प्रज्वलित करके किया।
इस अवसर पर छात्रों ने प्रोफेसर के साथ केक काटा। प्रबंध निदेशक अंकित राज ने फार्मासिस्ट को चिकित्सीय जगत का महत्वपूर्ण अंग बताया।
कॉलेज के प्राचार्य श्री निर्भय यादव ने कहा कि फार्मासिस्ट भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में भी अहम योगदान देता है। यह छात्रों का हौसला बढ़ाने के लिए यह आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके अलावा क्विज, भाषण, पेंटिंग, कबड्डी, टग ऑफ़ वॉर और वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
इस मौके पर कॉलेज के प्रोफेसर प्रकाश पांडेय, लॉ कुमार, मनीश प्रभाकर, दीपक कुमार, राहुल देव, सुजीत यादव, पुष्पांजलि व प्रिया और सभी बैच (2023-27; 2024-29; 2025-29; 2026-30) के छात्र छात्रायें आदि मौजूद थीं।



