कलेक्टर श्रीमति पटले का निकाय सालीचौका निरीक्षण

(सालीचौका से संतोष अग्रवाल की रिपोर्ट)
कलेक्टर श्रीमति शीतला पटले का नगर परिषद सालीचौका में प्रथम नगर आगमन हुआ, कलेक्टर के साथ साथ एस.डी.एम. कलाबति व्योरे, जिला स्तर से संयुक्त कलेक्टर /परियोजना अधिकारी आदि का आगमन हुआ जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष राकेश (कैलाश) सिलावट द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया जिसके उपरांत नगर परिषद कार्यालय का निरीक्षण किया गया, तथा सभी विभागों से संबंधित जानकारियॉ ली, जिसके उपरांत सालीचौका कालेज की प्रभारी प्राचार्या श्रीमति पटेल द्वारा कलेक्टर को कालेज के संबंध में भूमि की जानकारी से अवगत कराया गया जिसमें कलेक्टर द्वारा शीघ्र ही भूमि चयन तथा उपलब्ध कराने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया तदौपरांत शासकीय चिकित्सालय की व्यवस्थायें देखी तथा चिकित्सा संबंधी जानकारी ली गई इसी क्रम शासकीय कन्या उच्च. माध्य. विद्यालय का भ्रमण कर एक पेड़ मॉ के नाम अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया निरीक्षण के क्रम में शासकीय बालक उच्च. माध्य. विद्यालय, अनुसूचित जाति/जनजाति छात्रावास का निरीक्षण कर व्यवस्थायें देखी जिसके उपरांत नगर के 3R पार्क का भ्रमण किया गया, निरीक्षण के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष राकेश (कैलाश) सिलावट, पार्षद जितेंद्र राय(जित्तू भैया), रामनारायण बड्कुर, पराग तिवारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी भवानी प्रसाद शर्मा, उपयंत्री मोहिनी कडपेती सहित निकाय के समस्त अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही।


