न्यूज

25 एवं 26 सितंबर को होगा विष्णुधाम के प्रांगण में पितृपक्ष महोत्सव 26 जम्होर का आयोजन-अजीत कुमार सिंह   

विष्णु धाम, पितृ पक्ष महोत्सव एवं विष्णु धाम महोत्सव के संस्थापक अध्यक्ष श्री अजीत कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया की पितृ पक्ष महोत्सव 2026 जंभोर का आयोजन 25 एवं 26 सितंबर को विष्णु धाम के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा आज जिला पदाधिकारी महोदया का परिभ्रमण जम्होर नगर पंचायत अंतर्गत पुनपुन घाट स्थित जम्होर धर्मंशाला एवं अनुग्रह नारायण रोड पुनपुन घाट एवं भूपतपुर पंचायत अंतर्गत विष्णुधाम मन्दिर एवं परिसर के अवलोकनार्थ हुआ.

स्थल पे विष्णुधाम महोत्सव एवं पितृपक्ष महोत्सव के संस्थापक अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह पूर्व मुखिया एवं महोत्सव के संस्थापक उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, महासचिव राजीव कुमार सिंह बब्लू एवं संजय गुप्ता, पूर्व पंचायत समिति सदस्य जम्होर अनिल कुमार अग्रवाल, जितेंदर गुप्ता, दिलावर सिंह, सोनू सिंह, चन्दन सिंह, पवन कुमार सिंह मुन्ना, जनेश्वर पासवान, आदि उपस्थित लोगों ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. अजीत कुमार सिंह ने प्रथम पिंडदान के लिए इस स्थल पे आने वाले यात्रियों के ठहरने के लिए बने धर्मशाला के बारे में वार्तालाप करते हुए बताया कि यह धर्मशाला उन्नीस सौ सात में कोलकाता के सेठ सूरज मल जी के द्वारा बनाया गया था, जहाँ यात्री निःशुल्क तीन दिनों तक ठहरते थे, विष्णु धाम में प्रभु नारायण के विग्रह मूर्ति के दर्शनोंप्रान्त गया जी के लिए प्रस्थान करते थे. वर्तमान अवशेष इसके साक्षी है. घाट स्टेशन पे अवशेष के रूप में बचे टिकट काउंटर एवं मुसाफिर खाना को दिखाते हुए श्री सिंह ने महोदया को बताया कि वर्तमान समय में भी पैसेंजर गाड़ियाँ पितृपक्ष मेले के दौरान रुका करती हैँ. पूर्व में यहाँ अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन पे भव्य मुसाफिर खाना भी था , जिसमें यात्रियों के लिए शौचालय, स्नानघर आदि मौजूद दे. इसमें पितृपक्ष मेले के दौरान मनोरंजन के लिए चल चित्र, स्वास्थ्य कैंप सहायता शिविर आदि प्रशासन द्वारा उपलब्ध होता था. आहिस्ता आहिस्ता संसाधनों की कमी, एवं उपेक्षा के करण यात्रियों की संख्या में भारी कमी आ गई, फलस्वरूप यह सांस्कृतिक, धार्मिक एवं पौराणिक धरोहर का स्तित्व समाप्त हो रहा था, जिसे महोत्सव आयोजन के माध्यम से पुनरजीवित कर पुराने रूप में लाने का एक प्रयास है. गया जी के पूर्व इस स्थल पे प्रथम पिण्डादान की सनातनी एवं पौराणिक व्यवस्था रहीं है.

विष्णुधाम परिसर के अवलोकन के पश्चात् राजीव कुमार सिंह बब्लू के मांग पे हाई मास्क लाइट लगाने एवं जितेंदर गुप्ता के अनुरोध पे छठ घाट बनाने के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश जिला पदाधिकारी महोदया के द्वारा दिया गया. साथ ही बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति बिभाग द्वारा स्वीकृत पितृपक्ष महोत्सव जम्होर 2026 को विष्णुधाम के प्रांगण में ही आयोजित करने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी औरंगाबाद एवं जिला कला संस्कृति पदाधिकारी को दिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button