न्यूज

गणपति मंदिर औरंगाबाद में सातवें दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम 

औरंगाबाद ,  जिला मुख्यालय औरंगाबाद के धर्मशाला चौक के समीप गणपति मंदिर के प्रांगण में 11 दिवसीय गणेश महोत्सव के सातवें दिन का कार्यक्रम सुबह सवेरे योग्य आचार्यों के सान्निध्य में संस्था के संरक्षक रंजीत कुमार सिंह के संयोजकत्व में वेद मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री गणेश का षोडशोपचार विधि से विशेष पूजा अर्चना किया गया। तत्पश्चात संध्या में महाआरती का कार्यक्रम संपादित किया गया।दानिका महाराज डॉ रविंद्र कुमार के नेतृत्व में स्थानीय कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुति हुई।तुतला भवानी महोत्सव के ब्रांड एंबेसडर तान्या मौआर,सुर संग्राम विजेता निरंजन विद्यार्थी एवं हैप्पी चंद्रम,प्रेरणा प्रकाश अश्मित कुमार की शानदार प्रस्तुति रही। कलाकारों ने भगवान श्री गणेश के विभिन्न अवतार एवं उनके जीवन वृत्त आधारित मनमोहन गीतों की प्रस्तुति दी, जिसे सुनकर दर्शक दीर्घा में बैठे लोग झूमने लगे।संध्या महाआरती में मां कंस्ट्रक्शन के प्रबंध निदेशक संजय कुमार सिंह ने हिस्सा लिया और ओमप्रकाश पांडेय के द्वारा महाआरती का कार्यक्रम संपन्न कराया गया।कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष मंटू कुमार सिंह एवं संजय गुप्ता,मंदिर प्रबंध समिति वृंद कुमार सिंह, महासचिव रवि शर्मा,प्रसाद वितरण समिति ओपी पांडेय एवं भोला सिंह,अरविंद कुमार आरती मंडली के अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा एवं सच्चिदानंद यादव,अभय सिंह,मुरारी सिंह, गणेश सेना के नीरज कुमार एवं कौशल कुमार, शोभा यात्रा के मार्ग सुरक्षा समिति के बृजेश कुमार, मीडिया प्रभारी कपिल कुमार ने सराहनीय भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button