गणेश महोत्सव के छठे दिन के महाआरती में हजारों श्रद्धालुओं ने शिरकत किया

औरंगाबाद , जिला मुख्यालय औरंगाबाद के धर्मशाला चौक के समीप अवस्थित गणपति मंदिर के प्रांगण में ग्यारह दिवसीय गणेश महोत्सव के छठे दिन का कार्यक्रम भक्तिमय वातावरण में क्रियान्वित हुआ। सुबह सवेरे योग्य आचार्यों के सान्निध्य में वेद मंत्रोच्चार के साथ षोडशोपचार विधि से यजमान रंजीत कुमार सिंह ने विधिवत पूजा अर्चना किया।तत्पश्चात संध्याकालीन संगीतमय महाआरती ओमप्रकाश पांडेय के नेतृत्व में आयोजित किया गया।महाआरती में महोत्सव रत्न, राज्य महोत्सव संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, तेलडीहा के कुमार विपिन सहित अन्य लोगों ने शिरकत किया। अतिथियों को गणपति सेवा सम्मान 2026 एवं अंग वस्त्र पुष्पहार देकर सम्मानित किया गया। महाआरती के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।दानिका महाराज डॉ रविंद्र कुमार के नेतृत्व में सांगीतिक संध्या काफी सराहनीय रही। मुख्य अतिथि संजीव कुमार सिंह ने कहा कि गणेश महोत्सव को राजकीय दर्जा दिलाने के लिए मैं भरपूर प्रयास करूंगा।सांस्कृतिक कार्यक्रम में ठुमरी गायिका शिवांगी सिंह,खुशबू कुमारी, रेणु कुमारी,लोक गायक टिंकू टाइगर ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।गणेश महोत्सव के सफल क्रियान्वयन में आयोजन समिति के सदस्यों ने सराहनीय भूमिका निभाई। अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष मंटू कुमार सिंह एवं संजय गुप्ता,मंदिर प्रबंध समिति वीरेंद्र कुमार सिंह महासचिव रवि शर्मा,प्रसाद वितरण समिति के ओपी पांडेय,भोला सिंह संगीत सचिव अरविंद कुमार,आरती मंडली सचिव अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा ,सच्चिदानंद यादव, अभय सिंह मुरारी सिंह गणेश से नाके नीरज कुमार,कौशल कुमार,शोभा यात्रा के मार्ग सुरक्षा समिति के बृजेश कुमार,मीडिया प्रभारी कपिल कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।



