मेजर ध्यानचंद जयंती 29 अगस्त के अवसर पर दो दिवसीय खेल महोत्सव आयोजित करने का लिया गया निर्णय

8-14 सितंबर तक मनाया जायेगा साथ दिवसीय हिंदी महोत्सव
औरंगाबाद , उक्त निर्णय जनेश्वर विकास केंद्र की आज हुई बैठक में लिया गया । बैठक साहित्य संवाद के अध्यक्ष लालदेव प्रसाद की अध्यक्षता में अधिवक्ता संघ सभागार में हुई । महोत्सव पुरुष सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने बताया कि 29 जुलाई को आयोजित बाणभट्ट महोत्सव की समीक्षा की गई । समिक्षा के क्रम में महोत्सव को सफल बताया गया और अगले साल इसे और दिव्य एवं भब्य रुप से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। दुसरे प्रस्ताव के जरिए पूर्व की तरह इस वर्ष भी हौकी के जादुगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन 29 जुलाई के शुभ अवसर पर दो दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा तथा इसके अन्तर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिता आयोजित कर जिले के खिलाड़ियों को मंच उपलब्ध कराया जाएगा।
8 से14 सितंबर तक पूर्व की तरह इस वर्ष भी सात दिवसीय हिंदी महोत्सव का आयोजित किया जायेगा तथा हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाने की मांग दोहराई जायेगी।
उक्त दोनों महोत्सव के कार्यक्रम की रुपरेखा निर्धारण अगली बैठक में करने का निर्णय लिया गया। बैठक में जनेश्वर विकास केंद्र के अध्यक्ष रामजी सिंह, चर्चित कवि लवकुश प्रसाद सिंह, जन विकास परिषद उपाध्यक्ष रामचंद्र सिंह,सतचंडी महोत्सव अध्यक्ष अमरेश सिंह, दुमोहान सूर्य मंदिर महोत्सव अध्यक्ष सिहेंश सिंह, नगीना सिंह, वीरेंद्र गप्ता, शिक्षक बिनोद मालाकार, अधिवक्ता सत्येंद्र सिन्हा आदि लोग मौजूद थे।



