देव प्रखंड के अंतर्गत सभी प्रकोष्ठों में अलग-अलग जदयू पदाधिकारियों की नियुक्ति
देव, 30 सितंबर 2026: आज जदयू प्रखंड कार्यालय देव में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष बृजेश सिंह ने की। इस बैठक में जिला मुख्यालय से आए जदयू जिला प्रवक्ता रवि सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष रामअनुज सिंह, जिला उपाध्यक्ष बीरेन्द्र सिंहजिला महासचिव जीतेन्द्र सिंह चंद्रवंशी, सहित तमाम वरिष्ठ पदाधिकारीगण मुख्य रूप से शामिल हुए।
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नवनियुक्त संगठन विस्तार और पार्टी की सांगठनिक मजबूती था। बैठक के दौरान सभी पंचायत के नवनियुक्त पंचायत अध्यक्षों को उनकी नई जिम्मेवारी सौंपी गई। इसके साथ ही प्रखंड के अंतर्गत सभी प्रकोष्ठों में अलग-अलग जदयू पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। इसी क्रम में संगठन को मजबूती देने के लिए पवन कुमार सिंह को देव प्रखंड प्रवक्ता के रूप में सर्वसम्मति से चयनित किया गया। बैठक में सभी नवनियुक्त निर्वाचित एवं मनोनीत सदस्य गणों के मनोनयन से संबंधित विषयों पर भी गंभीर चर्चा हुई।
उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और प्रखंड प्रवक्ता पवन कुमार सिंह को बधाई दी। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नई टीम के ऊर्जावान साथियों के आने से संगठन को नई गति मिलेगी और सभी साथी एकजुट होकर सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का काम करेंगे। इस अवसर पर प्रखंड और जिले के कई गणमान्य नेता एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





