न्यूज
पितृ पक्ष

*” पितृ पक्ष “*
नमन है उस पिता को, जो स्वर्गवासी हो गए हैं,
नमन है उन पितरों को, जो अविनाशी हो गए हैं!
पितृ पक्ष पर हम श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हैं उन्हें,
जो इस लोक को छोड़ परलोक चले गए हैं।
नमन करें हम उन दिवंगत आत्माओं को,
नमन करें हम उन बिसरे हुए पूर्वजों को!
जल, तिल, कुशा से तर्पण हम करते हैं,
अन्न से पिंडदान पितरों को करते हैं।
पितृ ऋण और पितृ दोष से मुक्ति पाते हैं सभी,
आज दान-पुण्य, अन्न-वस्त्र का दान करते हैं सभी।
मिलती है दिवंगत आत्माओं को शांति,
और उन्हें मिलती है मोक्ष की प्राप्ति।
हम उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हैं,
जिससे वंश में होती है सुख, समृद्धि और शांति!
*- विपिन कुमार,*
*बेगूसराय, बिहार*



