न्यूज

पटोरी में काव्यगोष्ठी आयोजित, भूतपूर्व शिक्षक केदारनाथ बर्णमाल को दी गई श्रद्धांजलि

पटोरी में मातृदिवस पर काव्यगोष्ठी आयोजित, भूतपूर्व शिक्षक केदारनाथ बर्णमाल को दी गई श्रद्धांजलि 

 

समस्तीपुर/ पटोरी (संवाददाता- प्रकाश कुमार राय)- नगर परिषद शाहपुर पटोरी के वार्ड संख्या- 01 स्थित सिरदिलपुर उसराहा वंदना परिसर में गत रविवार को सांयकाल बेला में विश्व मातृदिवस के शुभ अवसर पर काव्यगोष्ठी बड़ी धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन विकास कुमार विनीत के द्वारा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार व कवि डॉ.शैलेन्द्र त्यागी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ आभा ज्योति व अंतरा रत्नम के मधुर स्वर गायन सरस्वती वंदना से हुआ। इसके उपरांत मंचासीन अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर साहित्यिक काव्यगोष्ठी को विधिवत् संचालित किया गया। इस दौरान हाल में दिवंगत प्रख्यात शिक्षक व समाजसेवी केदारनाथ बर्णमाल के तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मंच संचालन का कार्यभार मशहूर गज़लकार फिरोज़ समस्तीपुरी को दी गई जिन्होंने बड़ी सरलता व सुगमता संचालित की। मातृदिवस पर माँ की ममता, त्याग व संघर्ष को स्मृति कर सुंदर-सुंदर रचनाओं को कवियों ने महफ़िल में पेश करके शमां बांधी। दर्शक दीर्घा में उपस्थित सभी विद्वजन श्रोताओं ने तालियां बजाकर हौसला अफजाई किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व शृंगार-रस के कवि डॉ. शंभूनाथ झा व विशिष्ट अतिथि के रूप में भूतपूर्व शिक्षक व कवि दुखित महतो भक्तराज तथा गजलकार व गीतकार डॉ.प्रेम कुमार पांडेय मंसासीन रहे।

 

मौके पर डॉ.विनोद कुमार सिंह, डॉ.संजय कुमार शर्मा, अरुण कुमार मालपुरी, रामजी वत्सल, चंदन कुमार, देवेश कुमार, दिनेश प्रसाद धुरंधर, प्रदीप कुमार, महेश कुमार, युवा साहित्यकार प्रकाश राय, विजयालक्ष्मी कुमारी, अवंती कुमारी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button