न्यूज
ताजपुर में अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े नवयुवक को गोली मारकर की हत्या

ताजपुर में अज्ञात अपराधियों ने नवयुवक को दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या
बिहार/समस्तीपुर (संवाददाता – प्रकाश कुमार राय)- समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गाँधी चौक पर मोटर साइकिल गैरेज संचालक को अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान ताजपुर थाना के चकमोतीपुर निवासी देवकी सहनी के पुत्र संजीव कुमार (30) के रूप में हुई है।
मौक़े पर पहुँची पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है । हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने इस जघन्य हत्याकांड की कड़ी निन्दा करते हुए हत्यारे की अविलंब गिरफ्तारी तथा मृतक के परिवारजन को 10 लाख रुपए मुआवजा, बढ़ते हत्या-अपराध पर रोक लगाने की मांग की है।




