न्यूज

दाउदनगर अनुमंडल अस्पताल में मॉड्यूलर ओटी का प्रभारी मंत्री ने किया उद्घाटन

दाउदनगर(औरंगाबाद)। बिहार सरकार के पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री सह औरंगाबाद जिले की प्रभारी मंत्री रमा निषाद ने शनिवार को दाउदनगर अनुमंडल अस्पताल परिसर में नवनिर्मित मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर(ओटी)का उद्घाटन किया। इस मौके पर ओबरा के विधायक, डॉ. प्रकाश चंद्रा एवं जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा भी मौजूद रही। प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत लगभग तीन दर्जन से अधिक मरीजों को न्यूट्रिशन किट का वितरण किया गया इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण बिहार सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। दाउदनगर अनुमंडल अस्पताल में मॉड्यूलर ओटी की सुविधा उपलब्ध होने से अनुमंडल क्षेत्र के मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर एवं आधुनिक शल्य चिकित्सा सुविधा प्राप्त होगी तथा उन्हें गंभीर अथवा आवश्यक ऑपरेशन के लिए दूरस्थ स्वास्थ्य संस्थानों पर निर्भरता कम होगी। बीआरबीसीएल के सीएसआर फंड की 30.61 लाख की राशि से निर्मित इस मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर में आधुनिक तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। संक्रमण से बचाव के लिए यहां एचईपीए फिल्टर की व्यवस्था की गई है, जिससे नेत्र, प्रसव, हड्डी आदि से संबंधित सर्जरी में संक्रमण के जोखिम को कम करने में सहायता मिलेगी। साथ ही ओबरा विधायक डॉ प्रकाश चंद्रा के प्रयास की भी जमकर सराहना की प्रभारी मंत्री ने।औरंगाबाद जिलाधिकारी महोदय अभिलाषा शर्मा ने कहा कि मॉड्यूलर ओटी में तापमान एवं नमी के नियंत्रण, आधुनिक उपकरणों के एकीकरण तथा साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन सुविधाओं के माध्यम से पारंपरिक ऑपरेशन थिएटर की तुलना में अधिक सुरक्षित एवं प्रभावी वातावरण में मरीजों को सर्जिकल सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। टीवी मुक्त भारत अभियान में जिले की टीम ने इस टीवी मुक्त कार्यक्रम में काफी सराहनीय योगदान दिया है जिले का परसेंटेज काफी अच्छा है और हम लोगों का प्रयास है कि आगे भी अच्छा रहेगा और आप लोगों का यह प्रयास चलता रहेगा टीवी मुक्त भारत और हमारा टीवी जिला और टीवी मुक्त बिहार राज्य सबसे अव्वल रहेगा वहीं विधायक डॉ. प्रकाश चंद्रा ने कहा कि बिहार सरकार स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध संसाधनों एवं सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। साथ ही आमजनों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है। मॉड्यूलर ओटी का खोला जाना भी स्वास्थ्य संस्थानों को बेहतर बनाये जाने की दिशा में सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। उद्घाटन समारोह में सिविल सर्जन, डॉ कृष्ण कुमार, जिला योजना पदाधिकारी अविनाश प्रकाश एवं डीपीएम स्वास्थ्य अनवर आलम भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button