मशाल खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

देवारी, दिनांक 23 मई 2025 को संकुल स्तरीय ’मशाल खेलकूद प्रतियोगिता ’ के दूसरे दिन संकुल संसाधन केंद्र देवारी के अंतर्गत आने वाले सभी चार मध्य विद्यालय के अंडर 14 बालक वर्ग के कबड्डी के खिलाड़ियों की प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें मध्य विद्यालय धोई, मध्य विद्यालय मिश्रौलिया, मध्य विद्यालय दिवारी और मध्य विद्यालय धोई नवटोली के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के विजेता मध्य विद्यालय धोई नवटोली के प्रतिभागी रहे तथा उपविजेता मध्य विद्यालय देवारी के प्रतिभागी रहे।
संकुल प्रभारी डॉक्टर चंद्र मोहन पोद्दार के निर्देशन तथा संकुल समन्वयक श्री इंद्रकांत राय के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मध्य विद्यालय के प्रतिभागियों को विजेता की ट्रॉफी दी गई एवं मध्य विद्यालय देवारी के प्रतिभागियों को खेल भावना से कार्यक्रम संपन्न करने की बधाई दी और सभी प्रतिभागियों को टीम भावना के साथ जीवन में आगे बढ़ने का मूल मंत्र दिया। विजेता टीम तथा इस प्रतिस्पर्धा में शामिल अच्छे खिलाड़ियों को प्रखंड स्तर के प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
कल 24 में 2025 को बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित होगी।




