न्यूज

रामरक्षा उच्च माध्यमिक विद्यालय नरघोघी में मेधा सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया

रामरक्षा उच्च माध्यमिक विद्यालय, नरघोघी में मेधा सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया

समस्तीपुर/सरायरंजन (संवाददाता- प्रकाश कुमार राय) – क्षेत्र सरायरंजन अंतर्गत रामरक्षा उच्च माध्यमिक विद्यालय नरघोघी, सरायरंजन में दिनांक – 17 अप्रैल, 2026 को ‘ मेधा सह सम्मान समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘ आयोजित किया गया, जिसमें बिहार बोर्ड माध्यमिक तथा अंतर स्नातक की परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल एवं मोमेंट्स प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। यह सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह सरायरंजन की मेयर पूजा कुमारी के हाथों प्रदान किया गया।
गौरतलब हो कि कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने काफ़ी अल्प समय में विज्ञान प्रदर्शनी, बाल विवाह पर नाटक, शास्त्रीय नृत्य, संगीत एवं भाषणों से सबको अति प्रभावित किया। तालियों की बौछार देखने को मिली। सभी बच्चे जीवन में ख़ूब आगे बढ़ें तथा अपने विद्यालय, परिवार, क्षेत्रों में अपना परचम लहराएं। उक्त बातें मुख्य अतिथि पूजा कुमारी ने कही। कार्यक्रम के मंच उद्घोषक व सामाजिक विज्ञान के वरीय शिक्षक चंदन भट्ट रहे।
मौके पर प्रधानाचार्य मो. इस्लाम, शिव लाल भगत, चंदन भट्ट, दिनेश प्रसाद, मो.शकील, लेखापाल जितेन्द्र सिंह सहित आदि शिक्षक गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button