न्यूज

NCI हाई स्कूल बसुरिया में बच्चों द्वारा रंगोली बनाकर दिया विश्व पर्यावरण दिवस एवं जल संरक्षण व संवर्धन का संदेश दिया

*विश्व पर्यावरण दिवस*

*💧 गंगा दशहरा🌊*

*”जल गंगा संवर्धन अभियान”*

*सेक्टर क्रमांक 2 बसुरिया*

 

 म .प्र जन अभियान परिषद जिला नरसिंहपुर के तत्वावधान में वि.ख. चीचली द्वारा एन सी आई हाई स्कूल बसुरिया में छात्राओं ने रंगोली बनाकर लोगों को विश्व पर्यावरण , जल संरक्षण व संवर्धन का संदेश दिया। इस दौरान सभी ने जल संरक्षण व संवर्धन की शपथ भी ली।

*यह कार्यक्रम नवांकुर संस्था हरदौल जन सेवा समिति बसुरिया द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बसुरिया में आयोजित किया गया।*

*यहां स्कूल कि छात्र , छात्राओं द्वारा रंगोली बनाई गई।*

*हरदौल जन सेवा समिति द्वारा आयोजित रंगोली में सहभागिता सुनिश्चित करने वाले प्रतिभागी बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया*

*इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सतीश कुमार सोनी जी ने बताया कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक होना पड़ेगा और कम से कम प्लास्टिक का उपयोग करें व पेड़ पौधों का संरक्षण अति आवश्यक है। वही चंद्रप्रकाश वर्मा ने नवांकुर संस्था के कार्यों कि सराहना करते हुए कहा कि जन अभियान परिषद् जल संरक्षण को लेकर महती भूमिका निभा रहा है , समन्वयक रामेश्वर वर्मा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए वही एन सी आई हाई स्कूल कि छात्राओं द्वारा पर्यावरण व जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विभिन्न रचनात्मक रंगोली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया ,*

*राजेन्द्र पड़हार ने बताया कि म.प्र. जन अभियान परिषद् द्वारा जल संरक्षण व संवर्धन की दिशा में अनेक कार्य किये जा रहे हैं। लोगों को जल का सदुपयोग करने और जल बचाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है*

*स्कूल प्राचार्य डी.आर. विश्वकर्मा जी द्वारा पर्यावरण पर सुन्दर गीत के माध्यम से बात रखी*

इस मौके पर बहन अंशिका वर्मा , प्रतिक्षा विश्वकर्मा ,गरिमा विश्वकर्मा, प्रिया पटेल, अंजिका पड़हार , कल्पना वर्मा , रीना वर्मा , अंश लोधी , समिति प्रबंधक श्री सतीश कुमार सोनी, हरदौल बीज उत्पादन समिति संचालक श्री चंद्रप्रकाश वर्मा , NCl हाई स्कूल संचालक श्री राजेन्द्र परिहार, श्री सुरेश वर्मा, प्राचार्य श्री धनराज विश्वकर्मा, नवांकुर संस्था हरदौल जन सेवा समिति अध्यक्ष श्री खुमान सिंह नगपुरिया सचिव रामेश्वर वर्मा , शिक्षक दुर्गेश पटेल , पलेरा समिति अध्यक्ष लीलाधर लोधी, सोनू वर्मा बैंक, समाजसेवी कैलाश धानक, रीतेश मेहरा अंश लोधी , खुमान अहिरवार, उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button