न्यूज

शतचंडी धाम में महोत्सव 27-28 अक्टूबर को  

औरंगाबाद 8/10/25, जिला मुख्यालय औरंगाबाद से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ एवं तीर्थ स्थल सत्यचंडी धाम के प्रांगण में सत्यचंडी धाम महोत्सव आयोजन समिति एवं जिला प्रशासन के प्रतिनिधि की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में सदस्यों ने आपसी विचार समन्वय किया एवं 26- 27 अक्टूबर को सत्यचंडी धाम महोत्सव धूमधाम से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सत्य चंडी धाम महोत्सव आयोजन समितिके अध्यक्ष राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में जीपीएस मनोज कुमार जी की गरिमामई उपस्थिति रही। 27 अक्टूबर को माता सत्यचंडी की विशेष पूजा अर्चना की जाएगी उनके महिमा एवं गरिमा पर आधारित विचार गोष्ठी संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं दूसरे दिन विद्यालयी बच्चों की प्रतियोगिता एवं स्थानीय गायको का सांस्कृतिक कार्यक्रम,सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में समाजसेवी राम सकल सिंह, पृथ्वीराज चौहान ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश सिंह, न्यास समिति के अमरेश सिंह,मंटू सिंह,विनय पांडेय सहित सहित अन्य उपस्थित थे। मीडिया प्रभारी सुरेश विद्यार्थी ने बताया कि जिला मुख्यालय से सबसे नजदीक यह तीर्थ स्थल है और कला संस्कृति विभाग से दर्जा प्राप्त करने के बाद पहली बार प्रशासनिक स्तर पर महोत्सव कराई जा रही है। यह भी बताया कि यह प्राकृतिक सुषमा से आच्छादित प्रकृति का अनुपम स्थल है इस स्थल को यदि ध्यान दिया जाए तो यह भविष्य में बड़ा पर्यटन स्थल बन सकता है यहां यदि रोपवे लगा दिया जाए तो राष्ट्रीय स्तर पर श्रद्धालु भक्त एवं पर्यटक यहां आ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button