धनबाद की लोकप्रिय साहित्यकारा पूर्णिमा सुमन ” साहित्य रत्न ” से सम्मानित

धनबाद ( झारखंड)
नवल विहान साहित्य कला- सांस्कृतिक मंच द्वारा होटल क्लार्क इन,धनबाद के सभागार मे आयोजित वार्षिकोत्सव मे राष्ट्रीय कवि सम्मेलन के ” काव्य सत्र ” मे श्रेष्ठ और शानदार प्रस्तुति के लिए धनबाद की लोकप्रिय साहित्यकारा पूर्णिमा सुमन को ” नवल विहान साहित्य रत्न से सम्मानित किया गया, कार्यक्रम मे बतौर अतिथि आचार्य संजय सिंह ‘ चंदन ‘ एवं डॉ. अरविंद अंशुमन ने पूर्णिमा रंजन को अंग वस्त्र, सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया ! आचार्य संजय ने कहा की पूर्णिमा रंजन जितनी उम्दा व अच्छी रचनाकार हैं उतनी ही अच्छी बेहतरीन और शानदार मंच संचालिका भी हैं, पूरे कार्यक्रम का संचालन इन्होंने सफलता से संपन्न किया ! इसके लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं व्यक्त किया !



