श्री राम कथा की बह रही है अविरल धारा

औरंगाबाद , ओजस सामग्री मंच के तत्वावधान में 17 मार्च से 27 मार्च तक का भव्य सुंदरकांड अनुष्ठान रखा गया है. इसमें भारतवर्ष के विभिन्न कोने से जुड़कर बड़े-बड़े विद्वानों के द्वारा श्रीसुंदरकांड का पाठ किया जा रहा है एवं पाठ के उपरांत डॉक्टर हेरम्ब कुमार मिश्र मागधी द्वारा सरस भावपूर्ण राम कथा कहीं जा रही है. जिसमें सैकडों श्रद्धालु जुड़कर आध्यात्मिक लाभ उठा रहे हैं. मंच के अध्यक्ष डॉ हेरम्ब कुमार मिश्र ने बताया कि 17 मार्च से शुरू इस अनुष्ठान में कई विद्वान सम्मिलित होकर मानस का लयबद्ध पाठ कर रहे हैं.समाचार प्रेषण तक विक्रम से श्रेया मिश्रा, चतरा झारखंड से अनुज्ञा शर्मा, गयाजी से कुंदन मिश्र, गोंडा उत्तर प्रदेश से सुधीर कुमार श्रीवास्तव, गोरखपुर उत्तर प्रदेश से अनामिका शर्मा अनु, हजारीबाग झारखंड से अरविंद कुमार पाठक निष्काम, औरंगाबाद से संजीव पाण्डेय,गयाजी से आशुतोष मिश्र एवं अयोध्याजी उत्तर प्रदेश से डॉ आर के मतंग ने भावपूर्ण पाठ प्रस्तुत किया है.
मानस कथा में डॉ हेरम्ब ने भक्ति की महिमा बताते हुए कहा कि बिना भक्ति के सारी सुंदरता व्यर्थ है. जब हम अपने आप को भगवान के प्रति समर्पित कर देते हैं तो फिर अहं भाव स्वतः मिटने लगता है और ईश्वर की कृपा से जीवन में सफलताएं प्राप्त होने लगती है.
मंच के सचिव उदय भास्कर ने कहा कि आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए यह अनुष्ठान रखा गया है जिसमें कई विद्वान स्वेच्छा से सहभागिता निभा रहे हैं. मंच के मुख्य संरक्षक डॉ सुरेंद्र प्रसाद मिश्र ने बताया कि ओजस मागधी मंच कि यह अनूठी पहल है जहां डॉ हेरम्ब एवं अन्य विद्वानों के द्वारा श्रीरामकथा की अविरल धारा प्रवाहित हो रही है. यह कार्यक्रम 27 मार्च तक चलेगा और उस दिन अनुष्ठान का भव्य समापन समारोह होगा.
कार्यक्रम को सफल बनाने में मंच के वरीय सदस्य कौशल मिश्र मुंबई, श्यामसुंदर मिश्र गयाजी, राजेश मिश्र और प्रमोद कुमार मिश्र अंबिकापुर, मनोज कुमार मिश्र औरंगाबाद, आनंद मिश्र दिल्ली, डॉ सुदामा मिश्र अंबिकापुर, रजनीकांत पाठक झारखंड, सुधा मिश्रा बोकारो, सोम प्रकाश मिश्र अरवल,धीरेंद्र शर्मा चतरा, रविंद्र पाठक गयाजी,विकटेश मिश्र एवं सोनल मिश्रा आदि की भूमिका सराहनीय रही है.



