समाज सेवी रवि कुमार झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

सिंदरी के लोकप्रिय समाजसेवी रवि कुमार को सामाजिक जागरुकता मंच का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया
धनबाद ( झारखंड)
सामाजिक जागरुकता मंच के राष्ट्रीय संस्थापक आचार्य संजय सिंह ” चंदन ” ने झारखंड प्रदेश में संस्था को विस्तार देते हुए सिंदरी फर्टिलाइजर कॉलोनी के लोकप्रिय सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता रवि कुमार को संस्था के व्यापक विस्तार के लिए झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है,संस्था की एक बैठक जो राष्ट्रीय अध्यक्ष- नरेंद्र नौडीयाल ( देहरादून ) , की अध्यक्षता में आयोजित हुई, राष्ट्रीय महामंत्री- जफर अब्बास ( सोनभद्र- रेणुसगार ) , संस्था के प्रथम राष्ट्रीय संयोजक रजायन यादव ( दानापुर- बिहार ) , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष -राम आशीष मिश्रा ( गोपालगंज – बिहार), राष्ट्रीय सचिव- गमकलाल कांति ( सिलिगुड़ि- पश्चिम बंगाल) एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष – बाबा चंद्र मोहन उपाध्याय ( गाजीपुर- उत्तर प्रदेश) की आम सहमति से मनोनीत किया गया है,कहा गया कि संस्था आपसे झारखंड प्रदेश में संस्था के व्यापक विस्तार की संभावना की अपेक्षा के साथ हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं व्यक्त करती है !



