न्यूज

*सुनील कुमार खुराना ने उच्च प्राथमिक विद्यालय बाधी में समर कैंप 2026 का किया शुभारंभ*


आज दिनांक 13/05/2026 को उच्च प्राथमिक विद्यालय बाधी में उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री श्री आदिनाथ योगी के मार्गदर्शन में समर कैंप 2026 के प्रथम दिवस का शुभारंभ किया गया। इस समर कैंप का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति और भाषा के प्रति अधिक से अधिक जागरूक करना है। यह समर कैंप शासनादेशानुसार दिनांक 13/05/2026 से 19/05/2026 तक सभी परिषदीय विद्यालयों और कस्तूरबा विद्यालयों में शिक्षकों के द्वारा किया जाना सुनिश्चित हुआ है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक माननीय कवि महोदय श्री सुनील कुमार खुराना ने समर कैंप के प्रथम दिवस पर रोल प्ले एवं फ्लैश कार्ड के माध्यम से बच्चों को गणितीय गतिविधियों पर नवाचार कर बच्चों को वास्तविकता से रूबरू कराया। इस समर कैंप में ब्लॉक मंत्री श्री कमलकांत शर्मा, श्री आशीष त्यागी प्र० अ०,श्री सुमित कुमार स०अ०, श्री भूपेश कुमार स० अ०, रजनीश कुमार स० अ०उपस्थित रहे। ब्लॉक मंत्री कमल कांत शर्मा के द्वारा भी बच्चों का मार्गदर्शन किया गया। आज के शुभारंभ समर कैंप में विद्यालय के समस्त स्टाफ श्री सचिन कुमार स० अ०,श्री अमित कुमार स० अ० श्रीमती रूपा शर्मा ने भी अपना पूर्ण सहयोग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button