न्यूज

सीआरपीएफ जवान को “अंतरराष्ट्रीय शिक्षक रत्न” मानद उपाधि सम्मान

   सीआरपीएफ में कार्यरत गणपत लाल उदय को अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन, नेपाल की ओर से अंतरराष्ट्रीय शिक्षक रत्न मानद उपाधि सममान से अलंकृत किया गया है। यह सम्मान उन्हें नेपाल-भारत के बीच सामाजिक तथा सांस्कृतिक संबंध विकास, हिंदी भाषाा साहित्य के वैश्विक स्तर पर प्रचार-प्रसार तथा शिक्षा के क्षेत्र में क्रियाशील काव्य सृजकों को प्रोत्साहित करने के लिए दिया गया है।
    इससे पहले भी उन्हें विश्व हिंदी रत्न मानद उपाधि सम्मान, लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड होल्डर, इंटरनेशनल ह्यूम वर्ल्ड रिकॉर्ड, फोरेवर स्टार बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड, देशरत्न अवॉर्ड दिल्ली, नेशनल आइकॉन अवॉर्ड दिल्ली, गोल्डन एरा बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, द टारगेट बुक ऑफ रिकॉर्ड, ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड, डॉ. बीआर अंबेडकर सेवा रत्न सम्मान, द आइडियल इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड, इंडियन बेस्टीज़ अवॉर्ड मिल चुके है। उनकी देशभक्ति और प्रेरक रचनाओं पर आधारित पुस्तकें सैनिक की कलम से, सेवा भक्ति के प्रतीक, देशभक्त है हम भारत के, सीमा के प्रहरी और तिरंगा अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है जो पाठकों द्वारा अत्यधिक सराही जा रही हैं। इस खबर से उदय के परिवार, रिश्तेदार और वाहिनी ने खुशी की लहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button