न्यूज

हिंदी दिवस 2025 पर ”कशिश काव्य मंच” द्वारा दिल्ली में किया गया सम्मानित

दिल्ली , कशिश काव्य मंच’ द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर दिल्ली में, आयोजित विराट कवि सम्मेलन में दिल्ली निवासी कवयित्री अलका बलूनी पंत और, कासगंज से पधारे कवि सुधीर यादव ने उत्कृष्ट स्वरचित काव्य-पाठ करके शमां बांध दिया। रचनाएँ सुनकर श्रोता गदगद, उल्लासित नज़र आए।

अलका बलूनी पंत की अद्भुत रचना, किन्नर को सर्वत्र सराहा गया व कवि सुधीर की रचना, मसले खुद-ब-खुद आज हल हो गए।

प्रेम में नैन देखो सजल हो गए।

पांव तेरे पड़े आशियाँ में मेरे,

खंडहर भी सुहाने महल हो गए।।

की सराहना की । इस अवसर पर इन रचनाकारों को, संस्था का कप , प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया है । सम्मान मिलने पर, उनके शुभचिंतकों में ख़ुशी की लहर है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button