न्यूज

हिंदी विश्वविद्यालय के छात्रों ने जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में भाग लिया

कोलकाता/हावड़ा, 17 सितंबर 2026 : हिंदी विश्वविद्यालय की माननीया कुलपति प्रोफेसर नंदिनी साहू के निर्देशानुसार विद्यार्थियों ने 14 से 16 सितंबर तक हावड़ा के विजय कृष्ण गर्ल्स कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता 2026-27 में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता के पहले दिन 14 सितंबर को सुप्रिया शर्मा, सिमरन प्रसाद, रिया शाह, जया जायसवाल, शालिनी सिंह और रोहन शर्मा ने निबंध लेखन प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाई। वहीं 15 सितंबर को विश्वविद्यालय के छात्रों ने मॉक पार्लियामेंट (छद्म संसद) प्रतियोगिता में भाग लेकर संसदीय प्रक्रियाओं, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक उत्तरदायित्वों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों के इस प्रयास और उत्साह की सराहना की है। कुलपति प्रो. नंदिनी साहू विद्यार्थियों को पाठ्येतर गतिविधियों और सीमाओं से परे जाकर विभिन्न मंचों पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करती रही हैं।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों डॉ. अजीत कुमार दास, डॉ. इंद्रजीत यादव, डॉ. सुशील कुमार पांडे, मधुबंती गांगुली, विश्वजीत प्रसाद हजाम और डॉ. नेहा चतुर्वेदी के बहुमूल्य मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सफलतापूर्वक भागीदारी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button