न्यूज
हृदय दिवस

विषय:हृदय दिवस
ये दिल है दीवाना धड़कनों का अफसाना,
इसे ना तड़पाना नहीं तो पड़ेगा पछताना।
ये है बड़ा नाजुक इसे संभाल कर रखना,
नहीं तो ये किसी दिन हो जाएगा बेगाना।
सुबह सवेरे उठकर नित्य सैर पर जाना,
योगा,व्यायाम से शरीर को स्फूर्त बनाना।
आलस को तुम सदा बाय-बाय कहना,
नहीं तो एक दिन पड़ेगा दिल को गवाना।
अलोम- विलोम करके हृदय को बचाना,
नशे से दूर रहना स्मोकिंग कभी न करना।
खुद जागरूक होकर दूसरे को भी जगाना,
हृदय दिवस पर हमें यही संदेश है फैलाना।
बिपिन कुमार
बेगूसराय, बिहार



