11 वा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग*संवाददाता संतोष अग्रवालसाली चौका जिला नरसिंहपुर मध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद
वि.ख. चीचली जिला नरसिंहपुर
सेक्टर क्रमांक 2 बसुरिया
जिला समन्वयक श्री जयनारायण शर्मा जी व वि. ख . समन्वयक सुश्री स्मिता दांडे जी के मार्गदर्शन में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस नवांकुर संस्था हरदौल जन सेवा समिति बसुरिया के ग्रामों में योग दिवस मनाया गया
इसी क्रम बसुरिया के हरदौल संस्था , NCI हाई स्कूल एवं शास. हाई स्कूल बसुरिया में योग दिवस मनाया गया जिसमें शिक्षक धनराज जी विश्वकर्मा सूर्य नमस्कार , योग के विषय पर बताया, शिक्षक आर.डी. सिलावट जी योग आसन प्राणायाम करवाए, हार्टफुलनेस योग शिक्षक रामेश्वर वर्मा द्वारा ध्यान मेडिटेशन, करवाया गया ,
इस मौके पर योग साधक राजेन्द्र जी पड़हार ने बताया कि योग भारत की प्राचीन परम्परा का अमूल्य उपहार है, मानसिक और आध्यात्मिक गतिविधियों से जोड़ता है
वहीं कवि मुख्तयार जी ने बताया कि हमारे भगवान श्रीकृष्ण को योगेश्वर कहते हैं और शिव जी को योग साधना के गुरु हैं वही शिक्षक लखन लाल जी मेहरा ने सभी विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए योग ध्यान की आवश्यकता बताई ,
हरदौल संस्था सचिव रामेश्वर वर्मा द्वारा बताया कि दिसंबर 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अंतराराष्ट्रीय योग दिवस के प्रस्ताव को मंजूरी दी,व सभी जनों से योग के लि आग्रह किया।
इस मौके पर राजेन्द्र जी पड़हार, सुरेश जी वर्मा , लखन लाल जी मेहरा शिक्षक, धनराज जी विश्वकर्मा, आर.डी. सिलावट जी, भगवत प्रसाद जी वर्मा , पुरुषोत्तम मुख्तयार जी , आशीष जी राय, रामेश्वर वर्मा , दुर्गेश जी पटेल कपिल जी मेहरा , ब्रजेश जी सराठे एवं शिक्षक , शिक्षिकाओं सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।



