न्यूज

हिंदी प्रेमी डॉ आचार्य धनंजय पाठक सम्मानित 

जबलपुर – हिंदी के प्रचार-प्रसार व हिंदी साहित्य की सेवा में लगे कवि कवयित्रियों को निरंतर सम्मानित किया जा रहा है और इसी क्रम में गणेश श्रीवास्तव प्यासा जबलपुरी संस्थापक सशक्त हस्ताक्षर संस्था व कवि संगम त्रिपाठी संस्थापक प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा ने डॉ आचार्य धनंजय पाठक डाल्टनगंज पलामू झारखण्ड को हिंदी रत्न सम्मान प्रदान किया है।

कवि संगम त्रिपाठी ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि हिंदी प्रचारकों व हिंदी प्रेमियों को सम्मानित करना हमारा कर्तव्य है और इसे हम निरंतर जारी रखेंगे। हिंदी के प्रचार-प्रसार में जो भी व्यक्ति अपना योगदान देना चाहते हैं वे संपर्क स्थापित कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button