राजिम नवापारा में, बालिकाओं को माहवारी तथा, कैंसर के प्रति किया जागरूक

नवापारा राजिम | स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवापारा में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत आई.आई.एफ. चैरिटेबल ट्रस्ट नई दिल्ली रायपुर ब्रांच के तत्वाधान में अभनपुर ब्लॉक डिस्ट्रीब्यूटर – कोमल देवांगन , स्वयंसेविका तारिणी निषाद , प्राचार्य गौरीशंकर निर्मलकर, कन्या भारती प्रमुख सरोज कंसारी के मार्गदर्शन में माहवारी सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता श्री कोमल देवांगन ने माहवारी संबंध समस्या एवं बढ़ती हुई सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय कैंसर पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि माहवारी जब भी आए तो तुरंत न नहाएँ बल्कि 1 से 2 घंटे बाद नहाएँ। पीरियड के समय खट्टा न खाएँ । पीरियड के समय सबसे ज्यादा विटामिन सी वाली चीजें खाए जैसे कि आंवला , नींबू , संतरा और आयरन की जो कमी हो रही है पीरियड के दौरान उसका भरपाई करने के लिए अमरूद खाएँ , मुनगा खाएँ। पीरियड के दौरान जींस न पहने ,बल्कि ढीले कपड़े पहनें जिससे कि शरीर को सही से ऑक्सीजन मिल सके। उन्होंने छात्राओं को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान रखने तथा उचित खान-पान, जीवन-शैली में माहवारी संबंधी आने वाली दिक्कतों जैसे कि पीरियड में अनियमितता, श्वेत प्रदर ,गर्भाशय में सूजन , पेट दर्द ,कमर दर्द के कारणों की जानकारी दिए और उसको दूर करने के उपाय पर जोर दिया। कुमारी तारिणी निषाद मैम ने छात्राओं को माहवारी संबंधी विभिन्न सैनिटरी पैड के प्रकार व उनके उपयोग किए जाने के समय अंतराल के विषय में बताया। कार्यक्रम में लगभग सौ बालिकाएँ एवं शिक्षिका नेहा सोनकर, हुलेश्वरी साहू, ममता साहू, देवकी साहू, मंजू साहू, प्रतिभा यादव, मानसी साहू, गीतांजली नेताम उपस्थित रहीं।



