न्यूज

अनीता ध्यानी ‘बयार’ सम्मानित

नेपाल की एक संस्था ने देहरादून निवासी प्रतिष्ठित लेखिका, कवयित्री और कर्तव्यनिष्ठ अध्यापिका अनीता ध्यानी ‘बयार’ जी को सम्मानित किया :

 

दिनांक २७ सितंबर, २०२५ |

प्रतिष्ठा में, परम पूज्या, कवयित्री महोदया श्रीमती अनीता ध्यानी “बयार” जी, सादर अभिवादन आपको!

आज २७ सितंबर | विश्व पर्यटन दिवस ! सामाजिक व सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विश्व-भर में, विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर मनाया जा रहा है ! ‘शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल’ द्वारा आज आयोजित किए गए ”नेपाल भारत बीच मैत्रीपूर्ण धार्मिक पर्यटन विकास संगोष्ठी” में, अब तक आप द्वारा भाषा, साहित्य के क्षेत्र में, किए गए कार्यों का मूल्यांकन कर आपकी बहुमुखी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए संस्था द्वारा आज इस गौरवशाली अवसर पर आपको ‘अंतर्राष्ट्रीय हिंदी मित्र’ सम्मान से सम्मानित किया जाता है |

 

_साथ ही आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन तथा उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की जाती है !_

भविष्य में , ”शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल” द्वारा आयोजित आयोजनों में, आपकी पूर्ण सहभागिता रहेगी आशा और विश्वास करते हैं।

आनन्द गिरि मायालु, अध्यक्ष।

_शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल_

_लुंबिनी – ५, नेपाल_

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button