राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती समारोह जाफरखानी गांव मे

जाफरखानी ,विकास खण्ड जमालपुर मीरजापुर के गांव जाफरखानी गांव श्री सद्गुरू शरण कुटीर कार्यालय जनहित बहाल केन्द्र पर दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी को उनके जयंती पर श्रद्धासुमन समर्पित करते हुए कोटि कोटि नमन बंदन किया गया। समाज निर्माण मे महात्मा गांधी के सत्य मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। ग्राम स्वराज मे निष्ठा सर्वोदय, स्वच्छता, सत्यनिष्ठा स्वालम्बन, आत्मबल, उच्च विचार, आत्मनिर्भर, स्वदेशी करण का मंत्र अपनाने पर बल देकर चर्चा हुई, ।
जय जवान जय किसान ने देश को सुरक्षा और आत्म निर्भरता का मार्ग प्रशस्त किया पूर्व प्रधान मंत्री लालबहादुर शास्त्री जी के आदर्शो को अपनाकर देश की सेवा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे रामबहाल सिंह बहाल कवि के काव्यगीत,,
आज के दो महान विभूति को याद कर।
श्रद्धानवत धन्य तिथि दो अक्टूबर। ।
छवि बहाल कवि स्नेह उजागर। ।प्रस्तुतिकरण किया गया।
दो हजार पचीस मे आज के दिनवां।
जाफरखानी गांव नहर स्थनवा ।।
श्री सद्गुरू शरण कुटीर मे आकर।।।
उक्त समारोह मे रणधीर प्रसाद मूर्तिकार द्वारा बापू जी के चरखा स्वदेशीकरण पर विचार प्रस्तुत किए, रूचि कुमारी अंशिका यादव श्वेता आंचल द्वारा अपनी कविता गान से याद किया। सभा की अध्यक्षता शिवानंद मौर्य द्वारा गांधी जी व शास्त्री के आदर्शो पर चलने पर संकल्प लेने पर बल दिया गया।
उक्त अवसर पर उपरोक्त के अलावा, आंचल खुश्बू, दिनेश कुमार मौर्य, अतुल कुमार मौर्य, कृष्ण कुमार मौर्य, भगवान दास अंकित कुमार यादव आदि ग्रामवासी गण मौजूद रहे।
अंत मे संचालक व आयोजक रामबहाल सिंह बहाल कवि द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया गया।



