न्यूज

लेखिका शिखा गोस्वामी को विभूति अलंकरण अवॉर्ड

रायपुर (छ.ग.): सामाजिक संस्था वक्ता मंच और समाचार पत्र दबंग स्वर द्वारा दिनांक 23 नवंबर 25 को वृंदावन सभागृह रायपुर छत्तीसगढ़ में विभूति अलंकरण सम्मान समारोह को भव्य आयोजन संपन्न हो गया।

उक्त कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री सत्य नारायण शर्मा,शं कृषि विशेषज्ञ डॉ राजाराम त्रिपाठी, संपादक डॉ. अनिल द्विवेदी, जिला अधिकारी श्री अनिल सिंह, संपादक डॉ. पीके तिवारी और जर्ननिस्ट

अमित गौतम के कर कमलों से छत्तीसगढ की 121 विभूतियों को विभूति अलंकरण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

विभूति अलंकरण अवार्ड से सम्मानित होने वालों में मुंगेली की विद्या-वाचस्पति मानद सम्मान प्राप्त युवा कवयित्री शिखा गोस्वामी भी शामिल हैं। जिनके कई संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। शारीरिक दुश्वारियों को अपनी जिजीविषा के दम पर अपनी अलग पहचान सुनिश्चित करने की लगातार कोशिशें उन्हें प्रेरक व्यक्तित्वों की श्रेणी में स्थापित करने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।

शिखा को उससे पहले भी दो बार वक्ता मंच से सम्मानित किया जा चुका है। वक्ता मंच और दबंग स्वर की प्रशंसा करते हुए निहारिका ने कहा कि वक्ता मंच का प्रयास सराहनीय है। उनके समाजपयोगी कार्य की जितनी प्रशंसा की जाएं कम है। राजेश पराते जी और शुभम साहू जी निरंतर वक्ता मंच के ज़रिए लोगो की सेवा मै जुटे हुऐ हैं।

समाचार पत्र दबंग स्वर एक ऐसा अखबार है जो सत्य को प्रमुखता से प्रकाशित करता है और सभी वर्ग के लोगो का सम्मान करता है। इसके संपादक डॉ पीके तिवारी जी ने आयोजन मै दुर्ग संस्करण का विमोचन किया। दबंग स्वर अपने नाम के अनुरुप ही दबंग खबरें प्रकाशित करता है और इसलिए आज लोकप्रिय अखबारों मै से एक है।

शिखा के अवार्ड प्राप्त करने पर अनेको साहित्यिक सामाजिक हस्तियों ने उन्हें बधाइयां शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button