न्यूज

संजीव कुमार सिंह के प्रयास से सिद्धपीठ तुतला भवानी को राजकीय दर्जा मिला

औरंगाबाद 3/2/26, धार्मिक रुप से महत्वपूर्ण सिद्धपीठ तुतला भवानी को राजकीय दर्ज प्राप्त हुआ है।पर्यटन विभाग के कैलेंडर में शामिल कराने में महत्वपूर्ण भूमिका न्यास समिति के मुख्य संरक्षक महोत्सव रत्न संजीव कुमार सिंह की है।उनके द्वारा जिला पदाधिकारी रोहतास को पत्र लिखकर के सिद्धपीठ तुतला भवानी को पर्यटन विभाग के कैलेंडर में शामिल करने का अनुरोध किया था। जिनके मांग पर जिला पदाधिकारी रोहतास आदरणीया श्रीमती उदिता सिंह के द्वारा अपने पत्रांक -65 दिनांक- 25 -8- 25 के द्वारा पर्यटन विभाग को पत्र लिखकर इसकी मांग की गई थी।पर्यटन विभाग के द्वारा अब सिद्ध पीठ तुतला भवानी, रोहतास को पर्यटन विभाग के आधिकारिक कैलेंडर में शामिल कर लिया गया है।संजीव कुमार सिंह ने कई महोत्सवों को राजकीय दर्जा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसमें दुमुहान महोत्सव कुटुम्बा, सत्यचंडी महोत्सव,रायपुरा,अष्टभुजी महोत्सव, पिपरा बारूण, सोननद महोत्सव,बडे़म,नबीनगर, सूर्य राघव महोत्सव बडेम,नबीनगर,धुन्धुआ सूर्य महोत्सव,नबीनगर,छठ महोत्सव बडेम आदि महोत्सवों को इनके द्वारा अपने प्रयास से राजकीय दर्जा दिलवाया है,यही कारण है कि लोगों ने इन्हें बिहार महोत्सव रत्न से सम्मानित किया है।इसके लिए संजीव कुमार सिंह ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने पर्यटन विभाग के मंत्री माननीय अरुण शंकर प्रसाद, पर्यटन विभाग के सचिव निलेश रामचंद्र देवडे, निदेशक उदयन मिश्रा, बिहार विधानपरिषद के सभापति माननीय अवधेश नारायण सिंह को उक्त कार्य के लिए धन्यवाद व्यक्त किया है। संजीव कुमार सिंह ने बताया कि तुतला भवानी मन्दिर के आसपास विकास एवं सौन्दर्यीकरण के लिए जिला पदाधिकारी रोहतास व पर्यटन विभाग को पत्र लिखा हूं शीघ्र ही तुतला भवानी के पास हाई मास्क और अन्य सौंदरीकरण का कार्य होने वाला है। तुतला भवानी न्यास समिति के अध्यक्ष गुरु चरण यादव, सचिव धर्मेंद्र सिंह,कोषाध्यक्ष शंकर सिंह,उपाध्यक्ष रामदीन भारती, प्रखंड प्रमुख तिलौथू ने कहा कि तुतला भवानी न्यास समिति के मुख्य संरक्षक श्री संजीव कुमार सिंह,बडे़म,नबीनगर के द्वारा इसके लिए विशेष प्रयास किया गया और उन्हीं के प्रयासों का यह परिणाम रहा कि इतने कम समय में सिद्ध पीठ तुतला भवानी को पर्यटन विभाग के अधिकारिक कैलेंडर में शामिल किया गया। सभी लोगों ने उनको धन्यवाद व्यक्त किया है।तुतला भवानी को पर्यटन विभाग के द्वारा आधिकारिक कैलेंडर में शामिल किए जाने पर स्थानीय लोगों में काफी हर्ष का माहौल देखा जा रहा है,सभी लोगों ने एक स्वर में बिहार सरकार एवं मुख्य संरक्षक संजीव सिंह को इसके लिए धन्यवाद दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button