दुधैला में मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए नबीनगर के विधायक ने विधानसभा में उठाई आवाज

औरंगाबाद , जिले के बारुण प्रखंड अवस्थित जम्होर थानांतर्गत ग्राम दुधैला में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के लिए नवीनगर विधानसभा के माननीय विधायक चेतन आनंद द्वारा विधानसभा में औरंगाबाद जिले में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के लिए आवाज उठाई गई है। इस संबंध में माननीय विधायक चेतन आनंद ने प्रश्न काल में मेडिकल कॉलेज से संबंधित बातों को दोहराते हुए पुरजोर तरीके से मांग किया कि दुधैला ग्राम में ही मेडिकल कॉलेज होना चाहिए। इसके लिए उन्होंने कुछ साक्ष्य प्रस्तुत किया जिसमें दुधैला ग्राम रेलवे स्टेशन के नजदीक है।तीन-तीन विधानसभा का केंद्र बिंदु एवं दो लोकसभा का संपर्क क्षेत्र बताया। चेतन आनंद द्वारा मेडिकल कॉलेज निर्माण से संबंधित मांग उठाने पर दुधैला ग्राम एवं अन्य ग्राम के ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दिया। दुधैला मेडिकल कॉलेज निर्माण संघर्ष समिति से जुड़े मुरारी सिंह,कृष्णा मेहता, रामबचन मेहता, सुरेश विद्यार्थी सहित अन्य लोगों ने अपने बधाई संदेश में कहा कि जिस प्रकार से चेतन आनंद ने इस आवाज को उठाकर दुधैला में मेडिकल कॉलेज के लिए अपनी मांग को दुहराई है उस हिसाब से जाहिर होता है कि दुधैला का जगह ही सबसे उपयुक्त जगह है एवं इसी स्थान पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाना चाहिए।




