न्यूज

समस्तीपुर में पुल हटाने के दौरान हादसा, रेलिंग गिरने से मजदूर गंभीर रूप से घायल

समस्तीपुर में पुल हटाने के दौरान बड़ा हादसा, रेलिंग गिरने से मजदूर गंभीर रूप से घायल

 

बिहार/समस्तीपुर (संवाददाता – प्रकाश कुमार राय) – शहर के मगरदही घाट स्थित समस्तीपुर-दरभंगा मार्ग के समीप बूढ़ी गंडक नदी पर बने पुराने लचका पुल को हटाने के कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुल को तोड़ने के दौरान अचानक भारी रेलिंग टूटकर मजदूर के शरीर पर गिर पड़ी, जिससे वह असंतुलित होकर सीधे नदी में जा गिरा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की तत्परता से घायल मजदूर को नदी से बाहर निकाला गया और तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका इलाज जारी है। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

यह घटना निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की ओर इशारा करती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे कार्यों में मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और लापारवाही लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

फिलहाल प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कदम उठाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button