विशेष शर्मा ने किया नवोदय निर्झरिणी अंक-44 का शानदार विमोचन

विशेष शर्मा ने किया नवोदय निर्झरिणी अंक-44 का शानदार विमोचन
दिनांक 23 मार्च 2026, समय दोपहर 12 बजे, नवोदय वैश्विक प्रज्ञान साहित्यिक संस्थान के तत्वावधान में आयोजित एक गरिमामयी ऑनलाइन कार्यक्रम में पत्रिका “नवोदय निर्झरिणी” अंक-44 का भव्य विमोचन किया गया।
यह कार्यक्रम फेसबुक लाइव के माध्यम से संपन्न हुआ, जिसमें देश-विदेश से अनेक साहित्यकारों, कवियों एवं साहित्य प्रेमियों ने सहभागिता की। इस विशेष अवसर पर पत्रिका का विमोचन आदरणीया विशेष शर्मा जी के करकमलों द्वारा किया गया। उन्होंने बड़े ही शानदार तरीके से अपने उद्बोधन में साहित्य की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए नवोदित रचनाकारों को निरंतर सृजनशील बने रहने के लिए प्रेरित किया। और हर एक रचना की समीक्षा करते हुए शानदार उद्बोधन दिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सुधीर श्रीवास्तव, रूपा माला, डॉ दवीना अमर ठकराल, डॉ पूर्णिमा पाण्डेय, अशोक दोशी, कृष्ण कान्त मिश्र, डॉ. ओउम् प्रकाश मिश्र, वीना टण्डन, अनु तोमर, संजीव भटनागर, अमिता गुप्त आदि रचनाकारों ने पत्रिका में प्रकाशित उत्कृष्ट रचनाओं की सराहना की तथा संस्थान के साहित्यिक प्रयासों को अत्यंत सराहनीय बताया।
अंत में आयोजकों द्वारा सभी प्रतिभागियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त किया गया और भविष्य में भी ऐसे ही साहित्यिक आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।


