न्यूज
विभूतिपुर के विधायक अजय कुमार को सौंपा गया मांग पत्र

विभूतिपुर के विधायक अजय कुमार को सौंपा गया मांग पत्र
बिहार/समस्तीपुर (संवाददाता – प्रकाश कुमार राय)- बिहार विधानसभा पटना के सदस्य ने दिनांक- 19 जुलाई, 2026 (रविवार) को जिला अंतर्गत विभूतिपुर के माननीय विधायक कामरेड अजय कुमार को शिक्षकों के विभिन्न समस्याओं से संबंधित मांग पत्र सौंपा तथा विधानसभा में प्रमुखता से उठाकर मनवाने दिशा में समुचित कार्रवाई हेतु आग्रह किया। उक्त कार्यक्रम में माननीय विधायक ने इन मांगों को प्रमुखता से उठाने का आश्वासन दिया।
मौके पर जिला अध्यक्ष बिहार प्रारंभिक शिक्षक संघ के चंद्रशेखर प्रसाद राय, घनश्याम पंडित, ब्रजेश कुमार, सुधीर कुमार चौधरी, नवल किशोर राय, अनिल कुमार अनिल, अनिल कुमार चौधरी, राम प्रवेश आदि सहित मौजूद रहे।




