न्यूज

कोलकाता की राष्ट्रीय साहित्यकारा आकांक्षा बरनवाल को “राष्ट्रीय साहित्य रत्न ” सम्मान मिला

धनबाद ( झारखंड )
नवल विहान साहित्य कला- सांस्कृतिक मंच के वार्षिक समारोह के अवसर पर धनबाद के होटल क्लार्क इन के विशाल सभागार में राष्ट्रीय काव्य सत्र के दौरान लोकप्रिय साहित्यकारा आकांक्षा बरनवाल ने अपनी काव्य प्रस्तुति शानदार अंदाज से किया, सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा !
राष्ट्रीय कवि सम्मेलन  मे साहित्यकारा आकांक्षा बरनवाल ने अपनी रचना से खूब तालियां और वाह वाही बटोरी !! लोगों ने उनकी प्रस्तुति को खूब सराहा !
इस अवसर पर कार्यक्रम अतिथि डॉ. संगीता नाथ एवं आचार्य संजय सिंह ‘ चंदन ‘ जी ने उन्हें अंग वस्त्र, सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह से नवाजा साथ ही बधाई एवं शुभकामनाएं दी ! ज्ञातव्य हो की साहित्यकारा आकांक्षा बरनवाल कोलकाता से धनबाद के राष्ट्रीय कार्यक्रम मे शिरकत करने वाली वरिष्ठ साहित्यकारों मे एक हैं !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button