न्यूज

भारतीय वायु सेना आकाश के रक्षक

” वायु सेना दिवस-आकाश के रक्षक ”

आकाश की ऊँचाईयों पर,
शौर्य की पहचान है,
भारतीय वायु सेना ,
भारत की शान है।

दुश्मन की हर चुनौति का ,
साहस से देती जबाब,
मातृ भूमि का रक्षा करना,
जिसका सर्वोच्य खिताब।

आपाद हो या संकट कोई,
बनकर आती है सहारा,
सेवा और सर्मपण से उनके ,
जग मग करता देश हमारा।

‘ ऑपरेशन कावेरी’ में दिखा,
कर्तव्य का अद्भुत मान,
विदेशो में फंसे भारतीयो
की रक्षा बना अभियान।

आधुनिक तकनीक,अटूट साहस,
आत्म निर्भरता की उड़ान,
हर मिशन में कर्मठता,
हर कदम पर देश की मान।

आओ नमन करें उन वीरो को,
जिससे सुरक्षित हिंदुस्तान,
तिरंगे की आन बचाना ही
है उनके जीवन का अभियान।

वायु सेना दिवस पर सभी,
नभ के वीर प्रहरी को सलाम ,
जय हिंद! जय भारत!
वायु सेना को शत-शत प्रणाम।

डॉ नीरा प्रसाद
धनबाद झारखंड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button