24 अगस्त को पटना शाकद्वीपीय महाकुंभ में औरंगाबाद से सैंकड़ों लोग शामिल होंगे

औरंगाबाद 11/8/25, जिला मुख्यालय औरंगाबाद के कर्मा रोड स्थित सर्वोदय नगर निवासी हास्य-व्यंग्य के प्रतिनिधि कवि विनय मामूली बुद्धि के आवास पर शाकद्वीपीय परिवार की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
समाजसेवी शशिभूषण मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित बैठक का संचालन छ़ंद-काव्य के ख्यात कवि धनंजय जयपुरी द्वारा किया गया।सदस्यों ने आपसी विचार समन्वय किया एवं आगामी 24 अगस्त को मिलर हाई स्कूल मैदान, पटना के जगजीवन राम संसदीय अध्ययन एवं राजनीतिक अनुसंधान संस्थान, सरदार पटेल मार्ग, पटना में आयोजित ‘भात पर गोतिया, कार्यक्रम में विशेष संख्या बल के साथ शामिल होने के लिए संकल्पित हुए। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शाकद्वीपीय परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपेंद्रनाथ पांडेय, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रकाश मिश्र, केवल सच के प्रधान संपादक ब्रजेश मिश्र, राजीव रंजन मिश्र,पूर्व मुखिया सिद्धनाथ मिश्र, जितेंद्र पांडेय, राजेश रंजन मिश्र, विष्णु दत्त पाठक, उपेंद्र मिश्र, प्रसिद्ध ज्योतिर्विद श्रीराम पांडेय, राजेंद्र पाठक की गरिमामई उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। आयोजक द्वारा सभी अतिथियों एवं सदस्यों को तिलक-चंदन लगाकर एवं पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया। विनय मामूली बुद्धि ने स्वागत भाषण में शाकद्वीपीय परिवार के कार्यों की सराहना की। लोगों ने एक स्वर में अपील किया कि सभी लोग आपसी मतभेद भुलाकर, एकजुट होकर 24 अगस्त को पटना चलकर अपने स्वाभिमान की रक्षा एवं अधिकारों की मांग के लिए अपनी आवाज को संसद से लेकर सड़क तक, राज्य से लेकर केंद्र की सरकार तक पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हो जाएं। ब्रजेश मिश्र ने अपने जोशीले भाषण में कहा कि वर्तमान परिदृश्य में जिस तरह से अपने समाज के लोगों को राजनैतिक शून्यता का सामना करना पड़ रहा है, उसके लिए सभी लोग बौद्धिक रूप से तैयार हो जाएं। कार्यक्रम संयोजक सौरभ मिश्र ने बताया कि जन्म से मृत्यु तक जो ग्यारह संकल्प हमारे संकल्प पत्र में अंकित किए गए हैं, उनको धरातल पर उतारने के लिए आप सभी के सहयोग की आवश्यकता है। पूर्व उप प्रमुख मनीष पाठक, गुप्तेश्वर पाठक, समाजसेवी अशोक पांडेय, हरि पाठक, संतोष मिश्र, अजीत मिश्र, उज्ज्वल रंजन, कवि अनुज बेचैन, प्रेम कुमार मिश्र, संतोष पाठक, रजनीश पाण्डेय, अनिल मिश्र, धर्मेंद्र पांडेय, विकास मिश्र, अनुपम मिश्र, रुद्रांश दत्त, कुंदन पाठक सहित अन्य उपस्थित थे।





